Live

ICICI बैंक से 48 लाख की लूट मामला

मोतिहारी की चकिया पुलिस ने चार अपराधियों को मारी गोली..

A
Arun Chourasiaलेखक

Motihari:- बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण से है..यहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें चार अपराधियों को गोली लगी है जबकि दो अन्य अपराधी भागने में कामयाब रहे,वहीं तीन पुलिसकर्मी भी घायल हैं.

पूरे मामले पर एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि हमें सूचना मिली कि चकिया ICICI बैंक लूट कांड में शामिल कुछ अपराधी चकिया के बारा घाट की तरफ आने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद चकिया SDPO और थानाध्यक्ष को उस क्षेत्र में छापेमारी के लिए भेजा गया।बाइक और ऑटो से जा रहे अपराधियों ने पुलिस को आता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की, जिसमें चार अपराधियों को गोली लगी है। वही दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। दोनों ओर से 10-10 राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में चार बदमाशों को गोली लगी है,जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हैं। वहीं सभी घायलों को चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताते चलें कि एक महीने पहले ICICI में 48 लाख की लूट हुई थी।ये सभी बदमाश उस लूट में शामिल थे।सूचना पर पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने पहुंची थी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें चार बदमाशों को गोली लगी है। दो बदमाश मौके से भाग निकल

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें