Live

CRIME NEWS

मोतिहारी में पेट्रोल पंप पर लूट और MURDER ..

A
Arun Chourasiaलेखक

MOTIHARI:- बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण से है जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों ने पेट्रोलपंप कर्मी की गोली मार हत्या कर दी है.अपराधी 30 हजार की नगदी और मोबाइल भी लेते गए है..


लूट और हत्या की यह वारदात पूर्वी चंपारण के मोतिहारी शहर से सटे नेशनल हाइवे फोर लेन के किनारे डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सरोतर पेट्रॉल पम्प की है।

मिली जनकारी के अऩुसार डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के धनगरहा निवासी दुर्गा राय मां हाइवे पंप पर पिछले डेढ़ माह से नोजल मैन काम करते थे, बीती रात भी वे पंप पर ड्यूटी थे, इसी बीच अहले सुबह साढ़े तीन बजे दो अपराधी बाइक से पेट्रेल पंप पर आया और जबरन रूम खुलवा कर वहां रखा पैसा निकाल लिया.पैसा लेने के बाद अपराधी पम्प कर्मी दुर्गा राय से उसका मोबाइल छिनने का प्रयास किया पर जब उसने विरोध किया तो अपराधियों ने सीने में गोली मार कर फरार हो गया.

गोली चलने की सूचना मिलते ही डुमरिया घाट थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे और दुर्गा को इलाज के लिए मोतिहारी लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें