Live

ACCIDENT

बैलगाड़ी से बांस लेकर बाजार जा रहा था किसान,तभी हाइवा ने मार दी जोरदार टक्कर..

A
Arun Chourasiaलेखक

MOTIHARI:-रफ्तार का कहर मोतिहारी में देखने को मिला है जहां एक किसान और उसके दो बैलों की मौत मौके पर ही हो गई है और एक किसान जख्मी है.इस घटना आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया है.


मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी में अगरवा चौक के पास सड़क दुर्घटना में किसान और उसके दो बैलों की मौत हो गयी...जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया...स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह मछहा गाँव के किसान हाकिम प्रसाद अपनी बैलगाड़ी पर बांस लादकर शहर बेचने जा रहे थे.गाड़ी पर एक और किसान बैठे थे.इसी बीच बैल बीच में रुक गया...तभी पीछे से आ रहे हाइवा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी...इस टक्कर में किसान हाकिम प्रसाद और दोनों बैलों की कुचलकर मौत हो गयी...जबकि दूसरा किसान घायल हो गया जिसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की है. जाम से मोतिहारीं से पकड़ीदयाल जाने वाली सड़क पर आवागमन बाधित है । वही मौके पर पुलिस पहुच कर जाम हटाने का प्रयास कर रही है..


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें