Live

BREAKING

युवती से छेड़खानी की शिकायत पर छपरा में सेना का जवान गिरफ्तार..

A
Arun Chourasiaलेखक

Desk:-बड़ी खबर बिहार के छपरा से है..जहां सेना का जवान गिरफ्तार हो गया है.छपरा grp ने दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी राजधानी एक्सप्रेस से सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है.


मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में यात्रा के दौरान सेना के जवान ने एक युवती से छेड़खानी करने लगा,जब युवती और अन्य यात्रियों ने विरोध किया तो उसने सेना के जवान होने का धौंस देने लगा जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत रेलवे कंट्रेल रूम को की..इस शिकायत के आधार पर छपरा जीआरपी ने ट्रेन से सेना के जवान को पकड़ लिया और फिर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की.आरोपी सेना का जवान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी विनीत कुमार बताया गया है,जबकि शिकायत करने वाली युवती बंगाल की मालदा की निवासी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें