Live

पूजा-अर्चना करने पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत

मनोकामना लिंग के रूप में फेमस है ब्रह्मेश्वरनाथधाम

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

BUXAR - बाबा ब्रह्मेश्वरनाथधाम ब्रह्मपुर बक्सर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की पूजा अर्चन किया और गंगा समग्र द्वारा आयोजित मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा सरोवर पर आरती और पूजन किया। इसके पूर्व यहां पहुंचने पर गंगा समग्र के प्रांत संयोजक शम्भू नाथ पांडेय ने पगड़ी सोफ़ा पहनाकर स्वागत किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सहकार्यवाहक राजेंद्र जी ने शॉल देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने गंगा समग्र द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ नाथ के मंदिर में मंदिर के पुजारियों अक्षय गोपाल पांडे, उमलेश पांडे,रामाकांत पांडे,शिवजी पांडे,पप्पू पांडे,राजेश पांडे,नीरज पांडे, खदानंद पांडे द्वारा विधि विधान,वैदिक रीति से पूजन कराया गया।उनके ब्रह्मपुर आने की खबर से लोगों में बहुत उत्साह देखा गया। लोगों में उनकी एक झलक देखने की लालसा थी।

उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा सदस्य भगैय्या जी,क्षेत्र प्रचारक रामनवमी जी,क्षेत्र सह प्रचारक रामकुमार जी,प्रांत प्रचारक राणा प्रताप सिंह जी,क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश पांडेजी,क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुरजी,राजकुमार सिन्हा जी, जीउत मुनि उपाध्याय,शम्भू नाथ पांडेय,शिवजी पांडे,हरेराम सिंह आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

रिपोर्ट - बबलू उपाध्याय

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें