Live

BPSC शिक्षिका ने किया बड़का कांड

फंदे में झूलता मिला शव, बगल के कमरे में सोता रहा भाई

A
ASHISH KUMARलेखक

मधुबनी : खबर है मधुबनी से जहां बीपीएससी ( BPSC) शिक्षिका ने कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


मामला बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बनकट्टा गांव का बताया जा रहा है जहां किराये के मकान में रह रही एक शिक्षिका ने दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृत शिक्षिका की पहचान ललमनियां थाना क्षेत्र के डूबरबौना गांव के फूला कुमार यादव की पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में हुई है। वर्षा रानी बलही तो के सरकारी विद्यालय में कार्यरत थी।


घटना की सूचना पाकर बेनीपट्टी थाना के थाना अध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया । वहीं पुलिस शिक्षिका के मौत की जांच में जुट गई है ।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें