Live

11-12वीं का रिजल्ट जारी

बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज-2 के 11-12वीं के इन विषयों का रिजल्ट किया जारी...पढ़िए पूरी खबर

G
GYAN SINGHलेखक

Desk: BPSC की ओर से लगातार शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज-2 का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। इस कड़ी में थोड़ी देर पहले 11-12वीं के कई विषय का रिजल्ट जारी कर दिया गया। मगही, संस्कृत, मैथिली, पाली, बांग्ला, अर्थशास्त्र, संगीत का रिजल्ट जारी कर दिया गया।


इस दिन से शुरू होगी काउंसिलिंग

दूसरे चरण में शिक्षक नियुक्ति के सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 25 दिसंबर से शुरू हो गई, जो 30 दिसंबर से तक जारी रहेगी।


शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी शेड्यूल के मुताबिक शिक्षक नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग से अनुशंसित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की अंतिम तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

शेड्यूल के अनुसार 25 दिसंबर से प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 1 से 5, माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 10 तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11 से 12 तक के सभी विषय के सफल अभ्यर्थियों की लगातार काउंसिलिंग होगी।

नोट कर लें डेट

26 दिसंबर को मध्य विद्यालय के कक्षा 6 से 8 के सभी विषय के अभ्यर्थियों, 27 दिसंबर से माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9 से 10 तक के सभी विषय के अभ्यर्थियों, 28 दिसंबर से उच्च माध्यमिक के कक्षा 11 से 12 तथा 30 दिसंबर से प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के सभी विषय के अभ्यर्थियों की लगातार काउंसिलिंग होगी इसलिए सफल अभ्यर्थियों से शिक्षा विभाग ने अपील करते हुए कहा है कि काउंसिलिंग के लिए कोई हड़बड़ी न करें और किसी प्रकार की आपाधापी भी नहीं करें। काउंसिलिंग की तिथि का अनुशंसित अभ्यर्थियों की वरीयता से कोई संबंध नहीं है। उनकी वरीयता बिहार लोक सेवा आयोग की मेधा सूची के आधार पर सुनिश्चित है।

अभ्यर्थी बीपीएससी के अधिकारिक वेबसाइट www.bpscbihar.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें