Live

BIG NEWS

इस दिन एक ही शिफ्ट में होगी BPSC परीक्षा, आयोग के चेयरमैन ने कर दिया सब क्लियर, नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर दिया बड़ा बयान

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : पटना में BPSC के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने कशिश न्यूज़ के साथ खास बातचीत में कई अहम जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 13 दिसंबर को BPSC परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी और किसी भी कीमत पर परीक्षा की तारीख़ आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

Normalization के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने इसे पूरी तरह अफवाह करार दिया और कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व ऐसी भ्रामक बातें फैला रहे हैं। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 40 दिनों का पर्याप्त समय दिया गया है, जो किसी अन्य आयोग में आमतौर पर नहीं मिलता है।

अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने बताया :

उन्होंने सर्वर धीमे होने के आरोपों को भी खारिज करते हुए इसे झूठा बताया। बीपीएससी अध्यक्ष ने साफ कहा कि आयोग परीक्षा को समय पर और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें