Live

वॉलीवुड टॉकीज

जॉन- अर्जुन की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का एक और गाना दिल हुआ रिलीज

D
DESKलेखक

पटना। 'एक विलेन रिटर्न्स' फिल्म के जरिए एक बार फिर विलेन की वापसी हो रही है। यह फिल्म 8 साल पहले रिलीज हुई फिल्म एक विलेन की फ्रेंजाइजी है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया जैसे स्टारकास्ट हैं। शुक्रवार को इसी फिल्म का एक और गाना दिल रिलीज हुआ। इस गाने को राघव चैतन्य अपनी आवाज दी और इसे कुणाल वर्मा ने लिखा है। इससे पहले गाना गलियां रिटर्न्स रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।

कुछ समय पहले इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। पोस्ट बेहद डार्क और इंटेंस था, जिसके बाद इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है जबकि इसे बालाजी फिलम्स और टी सीरीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।

2014 में इस फिल्म के पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर लीड रोड में थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें