बोकारो में राजेश ठाकुर ने मनाया अपना बर्थडे
चास में कांग्रेस नेताओं ने दी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें
बोकारो: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का आज53वां जन्मदिन है.इसको लेकर उनके गृह जिला बोकारो में चास नगर अध्यक्ष गौरव राय ने उनका जन्मदिन मनाया. इस मौके पर कांग्रेस के नेता समेत अन्य लोग मौजूद रहे.इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने केक काटे और एक दूसरे को केक खिला कर जन्मदिन मनाया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु होने की शुभकामना दी.
अपने बर्थडे के अवसर पर राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से मुझे लोगों का समर्थन और प्यार मिलता रहा है इसी तरह हमेशा मिलता रहे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे इतनी कम समय में जो सम्मान दिया है. उसका मैं कर्ज कभी अदा नहीं कर सकता हूं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने जो नारा दिया है उस नारे को लेकर मैं हजार बार भी कुर्बान हो जाऊं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।