Live

बोकारो में पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा

भूख-प्यास से बेहाल वृद्ध दंपति की मदद को पहुंची तीन एंबुलेंस!, दोनों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : झारखंड के बोकारो में खाकी का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है, जिसने इंसानियत की मिसाल पेश की है. जिस उम्र में बुजुर्ग माता-पिता को अपनों के सहारे की जरूरत होती है, उसी उम्र में एक वृद्ध दंपति अपने घर में असहाय हालत में पड़े मिले.

बताया जा रहा है कि जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के गेमन कॉलोनी में भगवान सिंह और उनकी पत्नी नीतू देवी कई दिनों से कथित तौर पर भूखे-प्यासे और गंभीर हालत में थे.

सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के निर्देश पर तत्काल मदद की व्यवस्था की गई. मौके पर तीन एंबुलेंस पहुंची. इसके बाद माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बुजुर्गों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दंपति के दो बेटे हैं, एक बेटा कई सालों से अलग रहता है और एक बेटा नशेड़ी प्रवृत्ति का है जो रहता तो साथ में है लेकिन मां-बाप को मारता पीटता भी है और उनका कोई देखभाल नहीं करता है, फिलहाल वह घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है. पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है. यह घटना जहां रिश्तों और जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े करती है, वहीं बोकारो पुलिस की संवेदनशीलता ने इंसानियत का संदेश दिया है.

बोकारो से संजीव कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें