Live

बोकारो में महिला के साथ गैंगरेप

पुलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में, पीड़िता को सदर अस्पताल में कराया भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो :बड़ी खबर बोकारो से है जहां बालीडीह थाना इलाके की रहने वाली24वर्षीय महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पीड़िता को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने 3 मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामला संदिग्ध बताया जा रहा है.

घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि वह शराब बेचती हैं. वहीं पर तीन दिन पहले उसकी सास व उससे तीन युवकों का झगड़ा हो गया था. इसके बाद युवकों ने इसका बुरा परिणाम भुगतने की उसे धमकी दी थी. पीड़ित महिला ने बताया कि15अगस्त को वो शराब बेचकर घर आ रही थी. इसी दौरान शाम सात बजे औद्योगिक क्षेत्र में उसे पीछे से आए कार सवार लोगों ने मुंह पर कपड़ा डालकर जबरन कार में बैठा लिया और उसे पानी पिलाया गया. पानी पीते ही वह बेहोश हो गई. जब उसे होश आया तो अपने को एक कमरे में पाया. कमरे में लाइट नहीं थी. दरवाजा भी बाहर से बंद था. रात में कोई व्यक्ति आया और फिर उसे पानी पिलाया गया. पानी पीने के बाद धीरे-धीरे वह बेहोश हो गई. बेहोश होने के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया. महिला के अनुसार17अगस्त की शाम उसे अर्द्धबेहोशी में घर के पास कोई छोड़ गया. जब उसे थोड़ा होश आया तो वह घर पहुंची. रविवार की शाम महिला के होश में आने पर पुलिस ने बयान लेने की कोशिश की,मगर सफलता नहीं मिल सकी.

वहीं घटना के बाद महिला के पति ने 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे इस मामले में थाने में आवेदन दिया और महिला 7 बजे अपने घर के सामने मिली. वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिए गए तीनों मजदूर हैं, जबकि सदर अस्पताल के चिकित्सक की मानें, तो यह मामला पूरी तरह से संदिग्ध है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें