बोकारो में झपट्टामार अपराधी का आतंक
बाइकसवार 2 युवकों ने महिला से दिनदहाड़े छीनी चेन, छानबीन में जुटी पुलिस
बोकारो : बड़ी खबर बोकारो से जहां सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के पास आज दिनदहाड़े महिला की गले से बाइकसवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गया.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 4G की रहने वाली महिला सुमन शर्मा अपने बच्चे के स्कूल में एडमिशन कराने के बाद घर लौट रही थी. इसी दौरान सेक्टर 6 थाना अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के समक्ष पीछे से बाइक पर आ रहे दो अपराधियों ने महिला से चेन छिनतई कर भाग गया. महिला के साथ उनका बच्चा और एक महिला भी थी. घटना के बाद दोनों ने काफी शोर मचाया. तब तक झपट्टामार अपराधी तेजी से भाग निकला. महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी . इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन शुरु कर दी है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला है. पुलिस ने महिला से लिखित आवेदन देने को कहा है. वहीं पुलिस अपराधियों की खोजबीन में लग गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।