बोकारो में होटल क्लार्क्स इन का शुभारंभ : भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने होटल के मालिक के भाई और विधायक उमाकांत के साथ किया उद्घाटन
बोकारो : धनबाद-पुरुलिया मुख्यमार्ग स्थित तालगाड़िया मोड़ में होटल क्लार्क्स इन का शनिवार को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, होटल के मालिक मंटू सिंह के बड़े भाई बीडी सिंह और चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर कई समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे.
नये होटल क्लार्क्स इन को आधुनिक तरीके से बनाया गया है. इसमें 42 कमरे स्विमिंग पूल सहित अन्य सुविधा उपलब्ध है. भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने कहा कि यह होटल अपने आप में बोकारो के लिए काफी बेहतर है. इसका लाभ बोकारो और बोकारो आने वाले लोगों को मिलेगा. होटल के खुलने से बोकारो में कई संभावनाएं भी आने वाले समय में देखने को मिलेगी. होटल संचालक के बड़े भाई बी डी सिंह ने कहा कि यह हमारे परिवार के लिए एक सपना था जो आज पूरा हुआ है.
वहीं विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि होटल खुलने से बोकारो में आने वाले समय में विकास भी देखने को मिलेगा. लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी तो लोगों का आना-जाना भी बोकारो में बढ़ेगा और इसका लाभ बोकारो को आने वाले समय में होगा.