बोकारो में दर्दनाक हादसा
हाइवा की चपेट में आने से बाइकसवार पति-पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
बोकारो : इस वक्त की बड़ी खबर बोकारो से है जहां बालीडीह थाना क्षेत्र के गोविंद मार्केट के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइकसवार पति-पत्नी को कुचला. हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. मृतक दंपति गोंडा वाली के रहने वाले थे. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।