Live

बोकारो में BJP की संकल्प यात्रा

बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने संकल्प यात्रा के दौरान जिले के गोमिया विधानसभा स्थित गोमिया के टैक्सी स्टैंड मैदान में जनसभा को संबोधित किया. भारी बारिश के बावजूद लोगों ने बाबूलाल मरांडी के भाषण सुनने के लिए पहुंचे थे. हाथ में छतरी लेकर लोगों ने बाबूलाल मरांडी के बातों को सुना. जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी.


झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को कहा कि देश में अगर किसी नेता के द्वारा गरीब मां एवं बहनों की चिंता करने का काम किया जाता है तो उनका नाम नरेंद्र मोदी है. उन्होंने कहा कि पहले गैस कनेक्शन के लिए लोगों को नंबर लगाना पड़ता था. गरीब तो गैस कनेक्शन लेने की सोचते भी नहीं थे. लेकिन देश के प्रधानमंत्री महिलाओं की परेशानी को देखते हुए घर-घर उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का काम किया.

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन देश के लोगों को₹200 सब्सिडी देने का काम किया गया है.वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को₹400 सब्सिडी देने का काम किया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें