Live

बोकारो जोन के IG पहुंचे हजारीबाग

पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : बोकारो जोन के आईजी एस माइकल राज गुरुवार को हजारीबाग पुलिस मुख्यालय पहुंचे. आईजी हजारीबाग में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. आईजी के साथ हजारीबाग एसपी और डीआईजी हजारीबाग रेंज भी मौजूद रहे.


बैठक के बाद बोकारो जोन के आइजी एस माइकल राज ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि इस समीक्षा बैठक में पुलिस पदाधिकारी को कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं. इसमें नक्सली पर अभियान के साथ-साथ शहर में हो रही आपराधिक घटनाओं एवं गोलीबारी पर नियंत्रण को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं. साथ ही 22 जनवरी को रामलला के मंदिर के उद्घाटन पर भी सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए संवेदनशील जगहों पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की नियुक्ति का आदेश जारी किए गए हैं. नए साल में बोकारो जॉन के आईजी का हजारीबाग का पहला दौरा था. अब देखना होगा कि इस दौरे का हजारीबाग जिले पर कितना असर हो पता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें