Live

बोकारो स्थित एसके स्टील प्लांट में बड़ा हादसा

बॉयलर फटने से 4 मजदूर झुलसे, BGH में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो: बड़ी खबर बोकारो से है जहां बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा फेज 3 स्थित बाली एसके स्टील प्लांट में बुधवार देर रात बॉयलर फटने से 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के बाद कंपनी के मालिक और अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और मजदूरों का हाल जाना.

बताया जा रहा है कि बालीडीह थाना क्षेत्र के बाली एसके स्टील प्लांट में बुधवार देर रात काम के दौरान अचानक बॉयलर फट गया. घटना में काम करने के दौरान वहां मौजूद 4 श्रमिक गंभीर रुप से झुलस गये. इसके बाद लोगों ने सभी घायल मजदूरों को बीजीएच पहुंचाया जहां सभी का इलाज जारी है. घायलों में 18 वर्षीय विकास यादव,19 वर्षीयरघुवर,28 वर्षीय दशरथऔर 22 वर्षीय रोशन शामिल है. घटना के बाद कंपनी के मालिक और अधिकारी तुरंत बीजीएच अस्पताल पहुंच कर मजदूरों के स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली. हालांकिबालीडीह थाना की पुलिस ने शुरुआत में घटना की जानकारी होने से इनकार किया और बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से ही इस दुर्घटना की सूचना मिली है. लेकिन पुलिस अब मामले की जांच के लिए अस्पताल जा रही है.

इधर, जिला प्रशासन ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है. अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि मजदूरों की श्वास नलियां गंभीर रूप से झुलस गई हैं, जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. कंपनी के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें