Live

JHARKHAND NEWS

बोकारो: लापता तीनों बच्चों के शव बरामद

A
Arti singhलेखक

न्यूज़ डेस्क/बोकारो: पेटरवार के सदमाकला और पोडदाग के लापता तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो बच्चे मुस्लिम टोला के जबकि एक बच्चा एनएच 23 के पास का रहनेवाला था। परिजनों ने बताया की तीनों बच्चे दोपहर में खेलने निकले थे और फिर लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया और आज उनका शव बरामद किया गया।

पेटरवार प्रखंड स्थित ब्लॉक कॉलोनी में बने बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर में अमृत तालाब में स्थनीय लोगों ने एक बच्चे का शव शव देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। बाद में तीनों बच्चों का शव उसी तालाब से निकाला गया। शव बरामदगीके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृत बच्चों में एक का नाम आरिफ है जिसकी उम्र लगभग 11वर्ष, दूसरे का नाम तालिब हुसैन है जिसकी उम्र 8 वर्ष है, दोनों भाई थे। जबकि तीसरा बच्चा विवेक कुमार महतो है जिसकी उम्र लगभग 9 वर्ष बतायी जा रही है। इस बीच पेटरवार अंचल प्रभारी अशोक राम ने बताया की जो सरकारी तौर पर जो मुआवजे का प्रावधान है उसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें