बोधगया में चार दिवसीय कार्यक्रम : पहली बार “नमस्ते थाईलैंड @बोधगया 2026” का भव्य आयोजन
बोधगया:जिले में पहली बार“नमस्ते थाईलैंड @ बोधगया 2026” का भव्य आयोजन किया गया.1 से 4 मार्च 2026 तक Royal Thai Consulate-General ने Royal Thai Monastery के सहयोग से पहली बार “नमस्ते थाईलैंड @ बोधगया 2026” का सफल आयोजन किया है. चार दिवसीय कार्यक्रम में थाई संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से थाई विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिली.
तीन मार्च को मनाए जाने वाला Makha Bucha Day के अवसर पर विशेष धम्म प्रवचन, भिक्षा अर्पण, सामूहिक ध्यान और ऑनलाइन धम्म चर्चा आयोजित की गई. जिसमें विभिन्न देशों के भिक्षुओं, तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया.इस आयोजन को Tourism Authority of Thailand, Thai Trade Center New Delhi और Thai Airways International का भरपूर समर्थन मिला है.
कार्यक्रम से पूर्व 24–27 फरवरी तक “फ्रॉम थाईलैंड विद हार्टफेल्ट लव फॉर बोधगया” अभियान के तहत चार स्कूलों और एक स्थानीय समुदाय को सोलर लाइटिंग सेट, शैक्षणिक सामग्री और कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया.
समारोह में गया डीएम शशांक शुभंकर, नगर परिषद अध्यक्ष ललिता देवी सहित कई देशों के बौद्ध भिक्षु एवं छात्र मौजूद रहे. यह आयोजन भारत-थाईलैंड के जन से जन संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है.