यूपी सड़क हादसे में बिहार के तीन की मौत
फेसबुक पर हो रहा था लाइव, स्पीड 230 किमी, जदयू नेता के घर मातम
PATNA- ऐसे बीएमडब्ल्यू का क्या काम जो एक्सप्रेस वे पर चल रही हो और चलते—चलती गाड़ी की स्पीड पहले 60 फिर एक सौ फिर 140 और इसके बाद सीधे 230 किमी की स्पीड पर पहुंच जाए और मंजिल पर पहुंचने के बदले लोग सीधे परलोक सिधार जाए। बिहार के रोहतास से बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि जदयू नेता के घर मातम पसरा हुआ है। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। इसमें से तीन लोग बिहार के रहने वाले थे।
सुनने में आश्चर्य लगे लेकिन यह सच है। घटना उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के पास बीएमडब्ल्यू और कंटेनर में जबरदस्त टक्कर हुई। घटना के वक्त मोबाइल पर फेसबुक लाइव चलाया जा रहा था। गाड़ी चालक 60 से सीधे गाड़ी की स्पीड को 230 तक ले जाता है। देखते ही देखते क्षण भर में सब कुछ खत्म हो जाता है।
कार में बिहार के रोहतास निवासी डॉ. आनंद कुमार, उनके चचेरे बहनोई झारखंड निवासी इंजीनियर दीपक आनंद, दोस्त अखिलेश सिंह और भोला कुशवाहा थे। कार भोला चला रहे थे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।