Live

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष

दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में दो लोगों के फटे सिर, हालत गंभीर

P
Prasoon Pandeyलेखक

SAHARSA : सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलहमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है, जिसमें एक पक्ष के दो लोगों का सिर फट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष

महेश्री मेहता और कृष्ण मेहता के रूप में जख्मी व्यक्ति की पहचान की गई है, जो बलहमपुर वॉर्ड न. 04 के रहने वाले हैं। घटना के बाद दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया, जहां वे इलाजरत हैं।

वहीं, पीड़ित ने गांव के ही हरि मेहता और उसके अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें