कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव में जीत गई BJP : विजय सिन्हा बोले ऐतिहासिक जीत के लिए हृदय से आभार
Edited By:
|
Updated :08 Dec, 2022, 02:11 PM(IST)
PATNA- कुढ़नी विधान सभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता ने विजयी का परचम लहराया है। हालांकि आफिसियल ऐलान अभी बाकी है। हार स्वीकार करते हुए महागठबंधन के उम्मीदवार और जदयू नेता उमेश कुशवाहा मतगणना केंद्र से बाहर निकल चुके हैं।
इसी बीच बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस जीत के लिए कुढ़नी की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि कुढ़नी विधान सभा की महान जनता और भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्त्ताओं को ऐतिहासिक जीत पर हृदय से आभार और हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जनता के प्रति सत्यनिष्ठा, आदर्श और सिद्धांत की जीत है।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... और