Live

बीजेपा का महाधरना कल

छपरा शराबकांड को लेकर बीजेपी कल देगी महाधरना, न्यायिक जांच और मुआवजे की मांग

G
GYAN SINGHलेखक

एंकर- छपरा शराबकांड को लेकर प्रदेश बीजेपी कल यानी 21 दिसंबर को बिहार विधानसभा परिसर में धरना देगी. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश बीजेपी के सभी नेता मौजूद रहेंगे.

इस बात की जानकारी खुद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दी है. उन्होनेकहा की शराब कांड पर लीपापोती करने में लगी हुई राज्य सरकार. बिहार की सरकार इस मामले की न्यायिक जांच कराए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दे इस मांग को लेकर हमलोग विधानसभा परिसर में धरना देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पांच दिनों के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने जनता के सवाल उठाएं,लेकिन विधायकों के साथ जो व्यवहार किया गया वह सही नहीं है.

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के द्वारा एक भी ध्यान आकर्षण स्वीकार नहीं करना,गलत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी के लिए नियम के विपरीत बहुत कुछ समझौता कर रहे हैं. नीतीश कुमार सिर्फ दिखावे के लिए मुख्यमंत्री है. सरकार में तेजस्वी की बात चल रही है,यह दिख रहा है. सदन का सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विपक्ष के बोलने पर लगातार टोका टोकी करते रहना,इस तरह का व्यवहार सदन के अध्यक्ष का इतिहास में लिखा जाएगा. सदन में विपक्ष की बातों को रोकने के लिए इस तरह से अध्यक्ष के व्यवहार सही नहीं है.


बता दें कि पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहा. पूरे सत्र में बीजेपी सारण शराबकांड पर चर्चा के लिए सरकार पर दवाब बनाती रही है. इस हंगामे के बीच कई विधेयक तो पास हो गये, लेकिन सदन में चर्चा ठीक तरह से नहीं हुई. उधर सत्र के दौरान ही प्रदेश बीजेपी के सभी बड़े नेता छपरा भी गए थे. वहां पर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सभी चीजों की जानकारी ली, साथ ही नीतीश सरकार से मुआवजा देने की मांग की.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें