Live

DELHI NEWS

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश प्रभारियों की पहली बैठक में संगठन मजबूती और विस्तार पर दिया विशेष जोर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में सभी प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की पहली महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया. बैठक में विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संगठन के कामकाज को गति देने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.

नितिन नवीन ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने पर जोर दिया. उन्होंने विभिन्न प्रदेशों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की गति बढ़ाने और पार्टी के कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया.

बैठक में बिहार और झारखंड समेत विभिन्न प्रदेशों के संगठन से जुड़े पदाधिकारी और प्रभारी शामिल हुए. झारखंड की सह-प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह ने भी बैठक में हिस्सा लिया. उन्होंने बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

बीजेपी की ओर से संगठन के विस्तार,मजबूती और जनसेवा से जुड़े संकल्प को आगे बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है. बैठक में प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक कार्यों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ यह पहली महत्वपूर्ण बैठक बताई गई है. पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास जारी रहेंगे.

संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें