Live

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे लातेहार

स्व0 रामदेव गंझू के पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर किया उन्हें नमन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी आज समाजसेवी सह राजनेता स्व0 रामदेव गंझू के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत करने लातेहार के चंदवा पहुंचे. चंदवा में समाज के लोगों ने बाबूलाल मरांडी का पारंपरिक रुप से स्वागत किया.


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज खरवार भोगता समाज द्वारा आयोजित समाजसेवी सह राजनेता स्व0 रामदेव गंझू के 8वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत किये. उन्होंने चंदवा में स्व0 रामदेव गंझू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. बाबूलाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्व0 रामदेव गंझू के सामाजिक और राजनीतिक महता पर प्रकाश डाले. इसके बाद झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर जमकर हमला बोला.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें