Live

Election Results 2024

हरियाणा में ऐतिहासिक हैट्रिक की तरफ BJP, कांग्रेस के 'हाथ' फिर खाली!, लालू प्रसाद के दामाद भी पीछे

P
Prasoon Pandeyलेखक

NEWS DESK :जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ हरियाणा में मतों की गणना जारी है। फिलहाल, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी बाजी मारती नजर आ रही है। वहीं, जम्मू और कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन रुझानों में बहुमत हासिल कर चुका है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक हैट्रिक की तरफ बढ़ गयी है।

हरियाणा में ऐतिहासिक हैट्रिक की तरफ BJP

हरियाणा चुनाव के रुझानों में शुरुआती बढ़त के बाद कांग्रेस के पिछड़ने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग का डेटा अपडेट नहीं हो रहा है। प्रशासन पर दबाव डालने के लिए डेटा देर से रिलीज किया जा रहा है लेकिन किसी को हताश होने की जरूरत नहीं है। बड़ी बात ये है कि रेवाड़ी से ताल ठोकने वाले लालू प्रसाद के दामाद चिंरजीव राव पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस के 'हाथ' फिर खाली

90 सीटों वाले हरियाणा में मतदान 5 अक्टूबर को एक ही चरण में पूरा हुआ था, जिसमें अनुमानित 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। वहीं, 90 सीटों वाले ही जम्मू और कश्मीर में तीन चरणों में मतदान की प्रक्रिया हुई थी। यहां कुल 63.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

वर्ष 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए। कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र की 90 सीटों में से पहले चरण में 24, दूसरे चरण में 26 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान हुआ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें