Live

BJP नेता प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर साधा निशाना

कहा, राज्य में बिजली की भयावह स्थिति, CM और उनका तंत्र सुधार पाने में असफल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : झारखंड में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा ने राज्य सरकार पर सवाल खड़ा किया है. बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रघुवर दास के कार्यकाल के दिन को याद दिलाते हुए उनके द्वारा किए गए ट्वीट को दिखाते हुए कहा कि आज किसकी सरकार है. झारखंड के कोयले से पूरा देश जगमगाता है. आज यहीं की बिजली व्यवस्था बदतर है.


भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब प्रतिपक्ष के नेता थे तो 23 जुलाई, 2018 को उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि राज्य में बिजली की त्राहिमाम स्थिति है. सिर्फ 10 घंटे बिजली रहती है. आम जनता त्रस्त है. लेकिन अब लगता है कि मुख्यमंत्री बनते उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है. अब यह 'हाथी के दांत' वाली कहावत को सिद्ध कर रहे हैं. जब प्रतिपक्ष में थे तो कुछ और नसीहत देते थे. लेकिन जब से मुख्यमंत्री पद पर हैं, वो अपनी बातों को भूल गए हैं.

आज प्रदेश में बिजली की भयावह स्थिति है. बमुश्किल2-4घंटे बिजली रहती है. लेकिन मुख्यमंत्री और उनका तंत्र इसे सुधार पाने में असफल रहा है.

वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी ने कहा कि लोड शेडिंग ज्यादा होने की वजह से बिजली कटौती हो रही है. वहीं राजधानी रांची की आबादी भी दिनों दिन बढ़ी है इसलिए बिजली की मांग भी बढ़ गई है. इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज ज्यादा खरीदे जा रहे हैं. आने वाले दिनों में बिजली की डिमांड और बढ़ेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें