Live

परीक्षा पे चर्चा 2023:

BJP सांसद विवेक ठाकुर ने पटना में परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम में लिया भाग, पीएम मोदी की बातों को बताया परीक्षार्थियों के लिए रामबाण

G
GYAN SINGHलेखक

Desk:भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने पटना के बिशप स्कॉट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आत्मसात करते हुए कार्यक्रम "परीक्षा पे चर्चा" में शामिल हुए.

विवेक ठाकुर ने कहा की परीक्षाओं का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में छात्र-छात्राओं का तनाव मुक्त रहना जरूरी है. परीक्षा पे चर्चा बच्चों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक कार्यक्रम होता है, जो जीवन में हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. यह कार्यक्रम जितना विद्यार्थियों के लिए प्रेरक है उतना ही अभिभावकों और शिक्षकों के लिए मार्गदर्शन करने वाला है.

कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक अभिषेक सिंह, मृग्या सिंह, शालिनी सिंह, नूतन सिंह, प्राचार्य रोजिना मोहंती आदि मौजूद रहे.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें