बीजेपी सांसद अर्जुन लाल का फोटो वायरल
दो-दो पत्नियों ने इनके लिए रखा करवा चौथ का व्रत
NEW DELHI : पटना सहित पूरे देश भर में पति की लंबी आयु के लिए मनाई जाने वाली करवा चौथ का व्रत संपन्न हो चुका है। इसी बीच राजस्थान से बीजेपी सांसद की एक तस्वीर सोशल मीडिया में सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इनकी दो-दो पत्नियां हैं, जिन्होंने इनकी लंबी आयु के लिए करवा चौथ व्रत का पालन किया है।
तस्वीर में दिख रहा है कि दोनों पत्नियों ने चलनी में दीप जलाकर पति का चेहरा देख रही है और विधिपूर्वक पूजा पाठ कर रही हैं। जानकारी अनुसार संसद का नाम अर्जुन लाल मीणा बताया जाता है। उदयपुर से बीजेपी के सांसद हैं। सांसद की दोनों पत्नियां आपस में सहोदर बहन है। आसान भाषा में कहा जाए तो एक मां की पेट से जन्म लेने वाली बहने हैं। एक तरह से कहा जाए तो दोनों उनकी पत्नी और दोनों सालियां भी हैं।
पहली पत्नी का नाम राजकुमारी है जबकि दूसरी पत्नी का नाम मीनाक्षी है। सांसद महोदय कि एक पत्नी टीचर है तो दूसरी पत्नी गैस एजेंसी की मालकिन है पतंजलि सांसद महोदय की लंबी आयु के लिए एक साथ करवा चौथ का व्रत रखा। सांसद महोदय 2014 और 2019 में जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।
दूसरी और सोशल मीडिया में सांसद की इस तस्वीर को तेजी से वायरल कर लोग मजेदार तरीके से कमेंट कर रहे हैं। कोई उनको किस्मत वाला बता रहा है तो कोई कुछ और कह रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।