Live

संथाल में बीजेपी में सिर सिर फुटव्वल !

कार्यक्रम से बीजेपी नेता को धक्का-मुक्की कर भगाया, वीडियो वायरल

V
vivek pandeyलेखक

देवघर/सारठ :कोयलांचल के साथ साथ संथाल में भी बीजेपी में सब ठीक ठाक नहीं चल रहा. संथाल परगना में भी सिर फुटौव्वल की स्थिति है. बता दें झारखंड विधानसभा के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान देवघर पहुंचे. यहां उनका कई कार्यक्रम निर्धारित किया गया था. यहां एक कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री अधीर भैया ने भाजपा के संथाल परगना स्वच्छता प्रभारी संतोष तिवारी को धक्का-मुक्की कर कार्यक्रम से निकाल दिया. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है. जिस तरह से संताल में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता आपस में झगड़ रहे हैं. पार्टी को इसका खामियाजा भूगतना पुड़ सकता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें