BREAKING NEWS
बीजेपी कार्यसमिति की बैठक शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई सांसद-विधायक हुए शामिल
रांचीः कांके के सुकुरहुटू में आयोजित बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई सांसद और विधायक शामिल हुए।
तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे नितिन नवीन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। उनके दौरे को प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
झारखंड में सरकार बनाने का लक्ष्य
बीजेपी आगामी चुनावों को लेकर झारखंड में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। पार्टी नेताओं का दावा है कि अगले चुनाव में बीजेपी राज्य में सरकार बनाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से संगठन को मजबूती मिलने और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
बैठक को झारखंड में बीजेपी की संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में लिए गए निर्णयों और आगामी रणनीति से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।