DELHI NEWS
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली में श्रीलंकाई दल से की मुलाकात
दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली में श्रीलंका की सत्ताधारी पार्टी जनता विमुक्ति पेरामुना(जेवीपी) के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस मौके पर दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों खासकर उनकी साझा बौद्ध विरासत पर बातचीत हुई.
श्रीलंका की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के महासचिव तिलविन सिल्वा कर रहे थे. यह टीम 27 सितंबर को भारत आया था. यात्रा के अंतिम दिन भाजपा मुख्यालय में जेवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से कई मुद्दों पर चर्चा की. पार्टी प्रमुख ने उम्मीद की है कि प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से नियमित संस्थागत बातचीत की शुरुआत होगी और उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भारत की अपनी अगली यात्रा के दौरान बिहार आने का न्योता भी दिया.
भाजपा अध्यक्ष ने श्रीलंकाई दल को भाजपा की संगठनात्मक यात्रा , जमीनी पकड़ और नेतृत्व की अगली पीढ़ी के बारे में भी जानकारी दी. पार्टी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल से पीएम नरेंद्र मोदी के महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने,कौशल विकास,उद्यमिता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में भी जानकारी दी .
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।