बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे पूर्णिया : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान मनाने की दी जानकारी
Edited By:
|
Updated :13 Sep, 2026, 03:17 PM(IST)
पूर्णिया:बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मधेपुरा के रास्ते वाहनों के काफिले के साथ पूर्णिया के बनमनखी पहुंचे. विधायक कृष्ण कुमार ऋषि समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उत्सव पर सेवा संकल्प समर्पण अभियान के एक महीने तक मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस दिन बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य रक्तदान करेंगे. शाम में पूरे देश में लोग प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीप जलाएंगे. इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है.