आज शाहरुख खान का जन्मदिन है
2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में हुआ था सुपरस्टार का जन्म
PATNA- आज सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्मदिन है। सबके चहेते और दर्शकों के दिल पर राज करने वाले शाहरुख खान आज 57 वर्ष के हो गए। एक तरह से कहा जाए तो एसआरके सीनियर सिटीजन बनने से मात्र 3 वर्ष दूर है। विगत 30 सालों से वे टीवी और सिनेमा जगत से जुड़े हुए हैं। दूरदर्शन पर सबसे पहले उनका फौजी सीरियल आया। बाद में सर्कस ने पहले लोगों के मन को मोह लिया। इसके बाद दीवाना, डर, बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, खुशी कभी गम और देवदास ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।
कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन के बाद अगर सच में बॉलीवुड का कोई सुपरस्टार है तो वह किंग खान है। उनके जन्मदिन पर कई लोगों ने उनको आज शुभकामनाएं दी है। जाने-माने उद्योगपति अनिल अग्रवाल लिखते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। शाहरुख खान को जन्मदिन मुबारक हो
शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। उनका परिवार एक मिडिल क्लास साधारण परिवार था। शाहरुख के दादाजी इफ्तिखार अहमद पोर्ट पर चीफ इंजीनियर थे। इनके पिता मीर ताज मोहम्मद पेशावर के स्वतंत्रता संग्रामी थे। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद 1948 में शाहरुख के पिता नई दिल्ली आ गए। यहां उन्होंने 1959 में सीनियर गवर्नमेंट इंजीनियर की बेटी लतीफ फातिमा से शादी कर ली। शाहरुख का परिवार राजेंद्र नगर में एक किराए के घर में रहता था।
शाहरुख खान ने 1988 में दिल दरिया नामक एक टीवी शो को साइन किया। लेकिन शूटिंग में विलंब होने के कारण टीवी उनकी एंट्री फौजी से हुई। एक तरह से कहा जाए तो फौजी से अपनी एक्टिंग का डेब्यू किया। 1989 में दिल दरिया, 1988 में फ़ौजी, 1989 सर्कस, 1989 उम्मीद और 1989 में दूसरा केवल नामक धारावाहिक आया।
जानकारों का कहना है कि मां के निधन के बाद शाहरुख खान दिल्ली से मुंबई चले आए और टीवी शो के बदले फिल्मी दुनिया में काम करने लगे। 1992 में हेमा मालिनी के साथ दिल आशना में उनको काम करने का मौका मिला। लेकिन 1992 ऋषि कपूर और दिव्या भारती के साथ उनकी एक फिल्म आई। सच में कहा जाए तो दीवाने ने सबको दीवाना बना दिया। इस फिल्म के लिए उनको फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था। शाहरुख को पहली फिल्म के लिए बतौर मेहनताना 4 लाख रुपए मिले थे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।