Live

BIG BREAKING

पप्पू यादव से बीमा भारती ने की मुलाकात, बढ़ी बिहार की सियासी हलचल, जानिए मुलाकात के क्या हैं मायने

P
Prasoon Pandeyलेखक

PURNIA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि लोकसभा चुनाव 2024 में एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकने वाले निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव से आरजेडी नेता बीमा भारती ने मुलाकात की है। दोनों की ये मुलाकात सियासी तौर पर काफी मायने रखती है।

पूर्णिया सांसद से मांगा समर्थन, अब क्या करेंगे पप्पू

सियासी पंडितों की माने तो रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। रुपौली विधानसभा उपचुनाव में एकबार फिर आरजेडी ने बीमा भारती पर भरोसा जताया है। वे राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मैदान में उतरी है लिहाजा उन्होंने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का समर्थन मांगा है और उनसे मुलाकात की है।

पप्पू यादव के बदले सुर!

इस मुलाकात के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सांसद पप्पू यादव आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती को उपचुनाव में अपना समर्थन दे सकते हैं। बीमा भारती को लेकर सांसद पप्पू यादव के बदले से सुर इसी ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं, इस मुलाकात को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि समर्थन को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से उनकी बात हो रही है। वो हमारे लिए परिवार की तरह हैं। निश्चित रूप से वह मिलने आईं, जो एक बेटी का सम्मान होता है वह मेरे दिल में उनके लिए है। आज रात 8 बजे से पहले इस पर फेसबुक लाइव के जरिए मैं निर्णय लूंगा।

आपको बता दें कि सांसद पद की शपथ लेने के बाद कल रात पप्पू यादव पूर्णिया पहुंचे। उनके पूर्णिया पहुंचते ही रूपौली उपचुनाव में आरजेडी की ओर से प्रत्याशी बीमा भारती ने पप्पू यादव से मुलाकात की। वहीं, इससे जुदा एक फोटो भी सामने आया है, जिसमें बीमा भारती सांसद पप्पू यादव को बुके देती हुई दिखाई दे रही हैं। सूत्रों की माने तो सांसद पप्पू यादव ने बीमा भारती को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया है।

गौरलतलब है कि रूपौली विधानसभा सीट पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से 5 निर्दलीय और 6 पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं लिहाजा पप्पू यादव ने अबतक यहां साइलेंट रहने की ही रणनीति अपनायी है, वहीं बीमा भारती ने उनसे मुलाकात कर चुनावी नैया को पार लगाना चाहती है।

5 बार विधायक रह चुकी हैं बीमा भारती

आपको बता दें कि आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती अब तक पूर्णिया के रुपौली से 5 बार की विधायक रहीं हैं। बीमा भारती के इस्तीफे के बाद से यह सीट खाली पड़ी थी। रुपौली विधानसभा सीट के लिए 10 जुलाई को वोटिंग होनी है, जबकि 13 जुलाई को काउंटिंग होगी। बिहार में होने वाली 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले रूपौली विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का लिटमस टेस्ट होगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें