Live

बाइक सवार ने तोड़ा कानून

तो आगबबूला हुई महिला दारोगा, डंडे से कर दी बेरहमी से पिटाई

A
ASHISH KUMARलेखक

दरभंगा : एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है जिसमे एक महिला एक बाइक सवार युवक की बेरहमी से पिटाई करती नजर आ रही है। दरअसल यह महिला कोई और नहीं बल्कि ओपी के प्रभारी रेखा कुमारी है जिसने सड़क पर बिना हेलमेट लगाए फर्राटा भर रहे एक बाइक सवार की भरदम धुनाई कर दी।


मामला दरभंगा जिला के बेता ओपी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ़ तौर पर आप देख सकते हैं कि बेता ओपी के सामने मुख्य सड़क पर गाड़ी चेकिंग की जा रही है। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक सवार को रोका जा रहा था। इस बीच एक युवक बिना हेलमेट पहने बाइक से आता है। जिसे रोक कर पहले पुलिस कर्मी बात करते है। फिर पहले वहां खड़े होमगार्ड के जवान युवक पर थप्पड़ बरसाने लगता है। इतने में ही ओपी प्रभारी जो बिना वर्दी के ही सादे लिबास में मौके पर मौजूद थी उसने युवक पर डंडे बरसाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हांलाकि इस वीडियो का पुष्टि कशिश न्यूज़ नही करता है।


वही वायरल वीडियो को लेकर सिटी एसपी सागर कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच की जाएगी। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें