Live

#JHARKHAND NEWS #BOKARO #ELECTRICITY #WATER

बिजली और पानी की समस्या से लोग परेशान

A
Arti singhलेखक

बोकारो: भीषण गर्मी के बीच सुनता पंचायत के काशीटांड में बिजली और पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। इसी को लेकर भाजपा नेता डॉक्टर प्रकाश सिंह ने तालाब में जाकर जल सत्याग्रह किया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। सुनता पंचायत में लगभग 6000 आदिवासी परिवार लोग रहते हैं। लोगों की माने तो पंचायत में कई चापानल खराब है। पानी की टंकी तो यहां है लेकिन कुछ ही लोगों को इसका पानी नसीब हो पाता है. वो भी बिजली नहीं रहने पर ये भी नहीं मिलता. लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी ना तो पंचायत प्रतिनिधि और ना ही विधायक इस पर ध्यान दे रहे हैं ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें