नौबतपुर में मंत्री की गाड़ी का तगड़ा एक्सीडेंट
पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौके पर अफरातफरी का माहौल
पटना : बड़ी खबर है पटना से जहां बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि प्याज लदी एक गाड़ी ने मंत्री की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी मिल रही है कि हादसे के वक़्त खुद मंत्री भी गाड़ी में सवार थे।
जानकारी मिल रही है कि पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम अपनी गाड़ी से नौबतपुर की ओर जा रहे थे तभी प्याज लदी एक अनियंत्रित गाड़ी ने उनके गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरीके से मंत्री को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे में मंत्री को हल्की चोट आई है। हालांकि हादसे के बाद मंत्री दूसरी गाड़ी से अपने गंतव्य की ओर निकल गए।
वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में मंत्री जी की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।