Hindi News / पटना एयरपोर्ट रनवे विस्तार पर हाईलेवल बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए बड़े...

बिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब : पटना एयरपोर्ट रनवे विस्तार पर हाईलेवल बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देश

Edited By:  |
Bihar will become the aviation hub of Eastern India

बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने को लेकर बड़ी पहल शुरू हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सिविल विमानन विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें राज्य में एयर कनेक्टिविटी विस्तार और पटना हवाई अड्डे के विकास को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।बैठक में नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान पटना हवाई अड्डे के रन-वे विस्तार कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। सरकार का मानना है कि बेहतर हवाई सेवाओं से बिहार में पर्यटन, व्यापार और निवेश को नई रफ्तार मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार का लक्ष्य बिहार को पूर्वी भारत के एक बड़े क्षेत्रीय एविएशन हब के रूप में विकसित करना है।

बैठक में सिविल विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचन्द्र देवरे और नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव समीर कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, नई उड़ान सेवाओं और भविष्य की परियोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी।सरकार का मानना है कि बेहतर एयर कनेक्टिविटी से राज्य के विभिन्न शहर देश के बड़े महानगरों से तेजी से जुड़ेंगे, जिससे उद्योग, पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट