Live

बिहार विधानसभा शताबादी बर्ष समारोह

विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक

A
Arun Chourasiaलेखक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार शताब्दी समारोह में होगें शामिल

PATNA:-बिहार विधान सभा शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति का बिहार आगमन हो रहा है. महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद 20 अक्टूबर को पटना पहुंचेगें और 21 अक्टूबर को विधान मंडल परिसर आयोजित समारोह में शामिल होंगें. महामहिम के कार्यक्रम को लेकर बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा लगातार बैठक कर रहे हैं. बुधवार को विधान सभा अध्यक्ष ने प्रेस सलाहकार समिति की बैठक की और बताया कि 1920 से 2021 के बीच राज्य में विकास और मजबूती के लिये कई एतिहासिक निर्णय लिया गया है।

विधान सभा अध्यक्ष ने बतलाया कि इस अवसर पर महामहिम के द्वारा शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास किया जायेगा जिस पर बौधि वृक्ष मेटल स्तंभ के रूप में लगाया जायेगा साथ ही विधान सभा परिसर में भी बोधि वृक्ष लगाया जायेगा.

शताब्दी समारोह के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के द्वारा राष्ट्रपति के सम्मान में 21 अक्टूबर को रात्री भोज दिया गया है।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजित किया जायेगा।इस समारोह में बिहार विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं पूर्व विधायक,विधान पार्षद एवं पूर्व पार्षद लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद एवं पूर्व सांसद शामिल होगें।

समारोह को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने एक प्रबंध कमिटि का गठन किया है जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी को इस कमिटि का उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद,संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी,स्वास्थय मंत्री मंगल पांडेय,पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन,कला संस्कृति मंत्री आलोक कुमार,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा एवं सीपीआई माले नेता महबूब आलम को सदस्य बनाया गया है

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें