Live

Bihar STET Result 2024

Bihar STET 2024 का रिजल्ट जारी, 2.97 लाख उम्मीदवार हुए सफल , यहां देखें विषयवार सफल कैंडिडेट्स की संख्या

P
Prasoon Pandeyलेखक

Bihar STET Result 2024 : शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि Bihar STET 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने अब से थोड़ी देर पहले रिजल्ट की घोषणा की।

इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम सीधे इस लिंक https://secondary.biharboardonline.com/ पर क्लिक कर देख सकते हैं। इसबार STET 2024 में पेपर 1 में 1 लाख 94 हज़ार 697 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, paper 2 में 1 लाख 3 हज़ार 50 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। गौरतलब है कि कुल 4 लाख 23,822 उम्मीदवार में से 2 लाख 97 हजार उम्मीदवार सफल हुए हैं। ये सभी अभ्यर्थी TRE-4 के लिए अब फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि 5 महीने की देरी से यह रिजल्ट आया है। 9-10 तक में 73.77 प्रतिशत कैंडिडेट पास हुए हैं।

2023 के STET रिजल्ट पर एक नजर

पिछले साल यानी 2023 में STET परीक्षा का रिजल्ट शानदार रहा था, जहां कुल 3,00,726 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी। परीक्षा का कुल पासिंग पर्सेंटेज 79.79% रहा।

2023 के आंकड़े:

1. कुल रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स: 3,76,877

2. पेपर-1: कुल उम्मीदवार: 2,71,872

पासिंग पर्सेंटेज: 82.90%

3. पेपर-2:कुल उम्मीदवार: 1,56,515

पासिंग पर्सेंटेज: 74.37%

2023 का प्रदर्शन यह दिखाता है कि छात्रों की तैयारी और मेहनत काफी बेहतर थी। उम्मीद है कि इस बार का रिजल्ट भी उत्साहजनक होगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें