बिहार राज्य बार काउंसिल चुनाव-2023
मनन कुमार मिश्रा ने रचा इतिहास, लगातार 7वीं बार रिकॉर्ड मत से हुई जीत
पटना : बिहार राज्य बार कॉउंसिल चुनाव-2023 में इतिहास रचते हुए बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया(बीसीआई ) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने लगातार 7 वीं बार रिकॉर्ड मत से जीत हासिल किया है। श्री मिश्रा ने प्रथम वरीयता की गिनती में 1537 मत लाकर यह जीत हासिल किया।
प्रथम वरीयता वाले वोट का कुल मुलयस 1,53,700 रहा। बिहार स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतों की गिनती का कार्य राज्य बार कॉउंसिल भवन में जारी है। उल्लेखनीय है कि 20 दिसंबर, 2023 को संपन्न हुए स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के बाद मतों की गिनती की प्रक्रिया का कार्य विगत 27 दिसंबर से चल रहा है। मतों की गिनती निष्पक्ष तरीके से हो सके, इसके लिए टीम राज्य के बाहर से आई हुई है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।