Live

नई ऊंचाइयों पर होगा बिहार का विकास

सुशील मोदी ने किया बजट का स्वागत, जानें क्या कुछ कहा

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्प्रति राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को वित्त मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पेश वर्ष 2024-25 के बजट का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि यह बजट बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।


सुशील मोदी ने कहा कि सात निश्चय पार्ट-2 एवं भाजपा के 2020 के घोषणा पत्र के लक्ष्यों को पाने के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। मोदी ने कहा कि 2006 में एनडीए सरकार में मेरे द्वारा पेश पहले पूर्ण बजट का आकार 27 हजार करोड़ था। इसके पूर्व राज्य सरकार 2005-06 में 22 हजार करोड़ भी खर्च नहीं कर पाई थी। एनडीए ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए उसे 2.78 लाख करोड़ पहुंचा दिया। 10% से ज्यादा की विकास दर को पाने में यह बजट सफल होगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें