Live

बिहार रेजिमेंट सेंटर में मना क्रिसमस

सेना अधिकारियों ने जवानों के साथ की प्रार्थना, शहीदो को दी श्रद्धांजलि

A
ASHISH KUMARलेखक

क्रिसमस के मौके पर पटना के दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंट सेंटर चर्च में सेना के अधिकारियों और जवानों ने प्रार्थना की। इस मौके पर शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

दानापुर के संत लुक्स चर्च में बिहार रेजिमेंट के ब्रिगेडियर आलोक खुराना, जेओसी राजपाल पुनिया सहित अन्य सेना के अधिकारीगण सहित सैकड़ो जवानों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और सभी क्रिसमस के रंग में रंग गए।

इस अवसर पर रंगरूटों के साथ जेओसी राजपाल पुनिया और ब्रिगेडियर आलोक खुराना ने बच्चों के संग केक काट कर क्रिसमस की बधाइयाँ दी। इस अवसर पर उन्होंने रेजिमेंट के जवानो के साथ-साथ शहीदो को श्रद्धांजलि दिया और सभी को क्रिसमस की बधाई दी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें