Live

Bihar Politics

बीजेपी के इस नेता ने सम्राट चौधरी की ली जगह, भारतीय जनता पार्टी का बड़ा दांव

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष को बदल दिया है। अब बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष नहीं होंगे।

इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए अब सम्राट चौधरी की जगह हरि सहनी को बिहार विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने थोड़ी देर पहले ही इसका ऐलान भी कर दिया है। आपको बता दें कि हरि सहनी दरभंगा के रहने वाले हैं।

जानिए कौन हैं हरि सहनी?

गौरतलब है कि हरि सहनी दरभंगा के रहने वाले हैं। इन्हें बीजेपी का खांटी कार्यकर्ता माना जाता है। वे दरभंगा के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी भी रह चुके हैं। साल 2015 में इन्होंने दरभंगा जिले की बहादुरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें भोला यादव से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें संगठन में जिम्मेदारी सौंपी। फिर ये बीजेपी की तरफ से MLC बने। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें