Hindi News / कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर RJD नेताओं ने गहरा शोक...

BIHAR NEWS : कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर RJD नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सीमांचल की राजनीति के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान साहब का निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के तमाम नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उनके निधन की खबर आते ही पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल और कांग्रेस समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। अब्दुल जलील मस्तान कांग्रेस के कद्दावर चेहरों में गिने जाते थे.

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित राजद के अन्य नेताओं ने पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान साहब के इंतकाल पर गहरे रंजो गम का इजहार करते हुए कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में बिहार को बड़ा नुकसान हुआ है.विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है.

बता दें कि पूर्व उत्पाद व निबंधन मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का नई दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था. मस्तान के निधन को सीमांचल की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है.