BIHAR NEWS
TRE-4 अभ्यर्थियों को संजय झा का साथ,बोले-आंदोलन करना छात्रों का अधिकार
पटना: BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 को लेकर पटना में जारी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच अब जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान सामने आया है. TRE-4 अभ्यर्थियों के आमरण अनशन और उनकी मांगों को लेकर संजय झा ने कहा कि आंदोलन करना छात्रों का अधिकार है,लेकिन समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए. अभ्यर्थी लंबे समय से TRE-4 की भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.
25 अगस्त को पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद मामला और गरमा गया.अब संजय झा के बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या सम्राट सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर बड़ा फैसला लेने जा रही है?
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।