Live

BIHAR NEWS

फरक्का जल संधि पर जेडीयू का ‘नीतीश संवाद’, आठ जिलों में कार्यक्रम तय

A
archana singhलेखक

पटना:बिहार में फरक्का जल संधि के मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के द्वितीय और तृतीय चरण के लिए आठ जिलों में कार्यक्रम तय किए गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी जिलों के लिए कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर को सारण के छपरा स्थित श्रीवास्ती बुद्ध प्रेक्षा गृह सभागार में कार्यक्रम होगा। इसकी जिम्मेदारी विधायक रंजीत सिंह को दी गई है। 7 अक्टूबर को वैशाली के हाजीपुर स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी में कार्यक्रम होगा, जिसके प्रभारी प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी ध्रुव कुमार बनाए गए हैं।

8 अक्टूबर को समस्तीपुर के यूरोपियन पैलेस में ‘नीतीश संवाद’ आयोजित होगा। यहां प्रदेश महासचिव रामनाथ रमण प्रभारी होंगे। 9 अक्टूबर को पटना के पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में कार्यक्रम होगा, जिसकी जिम्मेदारी विधायक अरुण मांझी को सौंपी गई है।

दूसरे चरण के बाद 2 नवंबर को लखीसराय और मुंगेर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लखीसराय में विधायक रामचंद्र मंडल और मुंगेर में विधायक नचिकेता मंडल प्रभारी होंगे।

3 नवंबर को भागलपुर के टाउन हॉल में कार्यक्रम होगा,जिसकी जिम्मेदारी मंत्री हेमलेश कुमार उर्फ चुन्नू मंडल को दी गई है। 4 नवंबर को कटिहार के टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां विधायक विजय सिंह निषाद प्रभारी होंगे।पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम में संबंधित जिलों के प्रभारी, कार्यक्रम स्थल और संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें