Live

BIHAR NEWS

पप्पू यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग,SIR विवाद के बीच दिया तीखा बयान

A
archana singhलेखक

पूर्णिया: सांसद पप्पू यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर पटना में बेहद तीखा बयान दिया है. उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फांसी जैसी कठोर सजा की मांग करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि गरीब, दलित, कमजोर, वंचित, ओबीसी और ईबीसी वर्ग के अधिकारों और वोटों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस पर भी ज्ञानेश कुमार को समर्थन देने का आरोप लगाया। ये उनके राजनीतिक आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि इस रिपोर्ट में नहीं हुई है.

दरअसल,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के अंदर कथित मतभेदों के बाद बढ़ा है. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कई फैसलों और आदेशों पर लिखित आपत्तियां दर्ज की थीं.

वहीं,निर्वाचन आयोग ने कहा है कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए जा रहे हैं. एनडीए के नेता चिराग पासवान ने भी कहा कि उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग या मुख्य चुनाव आयुक्त को अपना पक्ष रखना चाहिए.

इस पूरे विवाद के बीच विपक्षी दलों की ओर से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग तेज हुई है,जबकि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक बहस जारी है.

बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें